नई दिल्ली, अगस्त 11 -- डूरंड कप : सेना जीत के बावजूद के क्वार्टर से चूकी जमशेदपुर। भारतीय सेना ने दो गोल से पिछड़ने के बाद डूरंड कप फुटबॉल के ग्रुप सी के अपने आखिरी मैच में सोमवार को लद्दाख एफसी को 4-2 से हरा दिया। टीम हालांकि क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही। इस जीत से उसके छह अंक हो गए पर उसका 'प्लस 2 गोल अंतर छह ग्रुप में प्रत्येक के दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में शीर्ष दो में नहीं है। कमलेश ने 22वें मिनट में लद्दाख का खाता खोला जबकि विग्नेश ने 14 मिनट बाद बढ़त दोगुनी कर दी। सामा ने सेना का पहला गोल किया जबकि अभिषेक ने मध्यांतर से पहले स्कोर 2-2 से कर दिया। 51वें मिनट में क्रिस्टोफर केमाई ने सेना को 3-2 से बढ़त दिलाई। चार मिनट के बाद राहुल रामाकृष्णन ने टीम का चौथा गोल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.