नई दिल्ली, जून 18 -- विम्बलडन : राडुकानू का पीछा करने वाले को टिकट नहीं लंदन। पूर्व यूएस ओपन चैंपियन टेनिस खिलाड़ी एमा राडुकानू का पीछा करने के आरोपी ने विम्बलडन टिकट लेने की कोशिश की लेकिन ऑल इंग्लैंड क्लब की सुरक्षा प्रणाली ने उसे रोक दिया। ब्रिटिश मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, उस व्यक्ति ने 30 जून से शुरू होने वाले ग्रैंड स्लैम के लिए सार्वजनिक मतपत्र के माध्यम से टिकट के लिए आवेदन की कोशिश की लेकिन उसका नाम हटा दिया गया। फरवरी में दुबई चैंपियनशिप में इस व्यक्ति ने 22 वर्षीय राडुकानू के प्रति 'अड़ियल व्यवहार दिखाया था जो एक मैच के दौरान भीड़ में उसे देख परेशान हो गई थीं। उससे एक दिन पहले इसने राडुकानू के लिए एक पत्र छोड़ा और उसकी तस्वीर ली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.