नई दिल्ली, जनवरी 6 -- टी-20 रैंकिंग : हरमन ने दो स्थान ऊपर, दीप्ति खिसकीं दुबई। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में आखिरी मैच में विजयी पारी से मंगलवार को आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में बल्लेबाजी सूची में दो स्थान ऊपर 13वें पायदान पर पहुंच गईं। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रमशः तीसरे और छठे स्थान पर बरकरार है जबकि ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी ने शीर्ष स्थान पर पकड़ मजबूत कर ली। जेमिमा रोड्रिग्स हालांकि शीर्ष 10 से बाहर 12वें स्थान पर खिसक गई हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड (736) से दीप्ति शर्मा को एक अंक पीछे कर शीर्ष पर कब्जा कर लिया है। भारतीय बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरनी पांच पायदान ऊपर चढ़कर 47वें स्थान पर पहुंच गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.