नई दिल्ली, अगस्त 5 -- टी-20 : बांग्लादेश पहली बार करेगा नीदरलैंड्स की मेजबानी ढाका। बांग्लादेश पहली बार द्विपक्षीय सीरीज के लिए नीदरलैंड्स की मेजबानी करेगा। इसमें दोनों टीमें तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगी। 30 अगस्त से शुरू होने वाली सीरीज के सभी मैच सिलहट में खेले जाएंगे। नीदरलैंड्स की टीम 26 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचेगी और पहले तीन दिन अभ्यास करेगी। पहला मैच 30 अगस्त, दूसरा 1 सितंबर और तीसरा 3 सितंबर को होगा। यह सीरीज 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप से पहले बांग्लादेश के लिए महत्वपूर्ण तैयारी का काम करेगी। नीदरलैंड्स इससे पहले एक बार बांग्लादेश में खेल चुका है - 2014 टी-20 विश्व कप के दौरान। दोनों टीमें आपस में पांच टी-20 मैच खेल चुकी हैं, जिनमें से चार में बांग्लादेश ने जीत हासिल की है। दोनों टीमें पिछली बार पुरुष टी20 विश्व कप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.