नई दिल्ली, जुलाई 14 -- झारखंड सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियन रांची। झारखंड ने हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। सोमवार को उसने फाइनल में ओडिशा को 1-0 से हरा दिया। जिरन सोय मुंडा ने (27वें मिनट) ने घरेलू मैदान पर गोल करके अपनी टीम के ट्रॉफी जीतने का रास्ता साफ कर दिया। वहीं हरियाणा ने मिजोरम को 3-3 (शूटआउट 5-4) से हराकर कांस्य पदक जीता। शूटआउट में हरियाणा की कप्तान भव्या, मनजिंदर, नीशू, राधिका और हर्षिता ने गोल किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.