नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- जोशना चिनप्पा जापान ओपन स्क्वॉश के सेमीफाइनल में नई दिल्ली। भारत की अनुभवी स्क्वॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा जापान ओपन पीएसए चैलेंजर के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने जापान के योकोहामा में चल रहे टूर्नामेंट में मिस्र की नारदीन गैरास को लगातार गेम में हरा दिया। विश्व रैंकिंग में पूर्व में नंबर 10 पर रहीं 39 साल की जोशना ने क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त मिस्र की गैरास को 11-8, 15-13, 11-9 से शिकस्त दी। जोशना अब चौथी वरीयता प्राप्त मिस्र की राणा इस्माइल से भिड़ेंगी। पूर्व एशियाई चैंपियन और विश्व युगल चैंपियन जोशना ने इससे पहले दूसरे दौर में पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्रांस की लॉरेन बाल्टायन को 11-7, 11-4, 11-9 से और पहले दौर में मलेशिया की एनरी गोह को 11-6, 11-6, 11-6 से हराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.