नई दिल्ली, मार्च 27 -- जोशना, अनाहत इंडियन ओपन स्क्वैश के सेमीफाइनल में मुंबई। भारतीय दिग्गज खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और अनाहत सिंह इंडियन ओपन स्क्वैश के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। पूर्व एशियाई जोशना चिनप्पा ने बुधवार रात शीर्ष वरीय आकांक्षा सालुंखे को 56 मिनट चले पांच मैचों के मुकाबले में 3-2 (12-10, 13-11, 9-11, 9-11, 11-5) से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। दूसरी ओर, 17 वर्षीय अनाहत सिंह ने मिस्र के नादियन एल्हममी के खिलाफ 1-2 से पिछड़ने के बाद वापसी की और कड़े मुकाबले में 3-2 (11-6, 12-14, 8-11, 11-6, 11-9) से जीत हासिल की। पुरुषों के ड्रॉ में भारत के अभय सिंह ने मलेशिया के अमीशनराज चंद्रन को लगातार सेट में 11-5, 11-8, 11-7 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। वीर चोटरानी हालांकि, मिस्र के करीम एल टॉर्की से 0-3 से हारकर बाहर हो गए।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.