नई दिल्ली, अगस्त 17 -- जूनियर राष्ट्रीय हॉकी : ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पंजाब जीते जालंधर। ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा ने रविवार को जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी के डिवीजन ए में जीत हासिल की। डिवीजन ए के पहले मुकाबले में ओडिशा ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कर्नाटक को 2-1 से हराया। हरियाणा ने पूल सी में मणिपुर पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। पूल बी में उत्तर प्रदेश ने झारखंड को 2-0 से शिकस्त दी। पूल ए में पंजाब ने मध्य प्रदेश को 3-2 से मात दी। चंडीगढ़ और दिल्ली ने क्रमशः पूल ए और पूल बी में जीत हासिल करने के साथ अगले साल के लिए डिवीजन 'ए में स्थान हासिल किया। हिमाचल और असम को डिवीजन सी में रेलीगेट कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...