नई दिल्ली, जून 16 -- जूनियर क्रिकेट में उम्र जानने को अतिरिक्त अस्थि परीक्षण नई दिल्ली। बीसीसीआई ने जूनियर स्तर पर खिलाड़ियों का अतिरिक्त अस्थि परीक्षण (बोन टेस्ट) कराने का फैसला किया है। मौजूदा मानदंडों के अनुसार खिलाड़ी टीडब्ल्यू3 विधि (अस्थि की उम्र का आकलन करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला परीक्षण) के माध्यम से आयु निर्धारण के लिए अस्थि परीक्षण से गुजरता है। इसमें उसके उम्र का आकलन अस्थि परीक्षण की उम्र में एक जोड़कर किया जाता है। हालांकि नियम में बदलाव के साथ अंडर 16 लड़कों की श्रेणी में किसी क्रिकेटर को अगले सत्र में उसी आयु वर्ग में खेलने की पात्रता निर्धारित करने के लिए दूसरे अस्थि परीक्षण से गुजरना होगा। एक सूत्र ने कहा, ऐसा सटीक उम्र जानने के साथ यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि कोई भी खिलाड़ी वैज्ञानिक गणना के बजाय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.