नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- जापान ओपन : कार्लोस अल्काराज सेमीफाइनल में टोक्यो। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने अमेरिका के ब्रैंडन नाकाशिमा को हराकर जापान ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रविवार को क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर एक खिलाड़ी अल्काराज ने एक ही सीजन में करियर की 65वीं जीत दर्ज करते हुए ब्रैंडन नाकाशिमा को 6-2, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अल्काराज सोमवार को अंतिम चार में नोर्वे के कैस्पर रूड से भिड़ेंगे। स्पेनिश खिलाड़ी का नॉर्वे के खिलाड़ी के खिलाफ अब तक का रिकॉर्ड 4-1 है, लेकिन रूड ने पिछले साल एटीपी फाइनल में लगातार सेटों में जीत हासिल की थी। दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज का सामना लगातार दूसरे दिन हमवतन जेनसन ब्रूक्सबी से होगा। फ्रिट्ज ने सेबेस्टियन कोर्डा को 6-3...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.