नई दिल्ली, फरवरी 8 -- चेन्नई ओपन : नौ भारतीय क्वालीफाइंग के दूसरे दौर में चेन्नई। चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर में रविवार को चौथे वरीय नितिन कुमार सिन्हा की अगुआई में नौ भारतीयों ने पहले दौर के क्वालीफाइंग मैच जीत लिए। नितिन ने हमवतन ओगेस थेजो को 6-4, 6-1 से जबकि छठे वरीय इशाक इकबाल ने ब्रिटेन के कार्ल होल्डर पर 6-2, 6-0 से हराया। शीर्ष दो वरीय भारत के एस डी प्रज्वल देव और मलेशिया के मित्सुकी वेई कांग लेओंग को क्वालीफाइंग के फाइनल दौर में बाई मिली। एटीपी चैलेंजर 50 टूर्नामेंट के 32 खिलाड़ियों के मुख्य ड्रॉ में छह क्वालीफाइंग स्थान के लिए 12 खिलाड़ी मुकाबला करेंगे। सुमित नागल, करण सिंह और मानस धामने सहित सात भारतीय पहले ही मुख्य ड्रॉ में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.