नई दिल्ली, जून 28 -- चीन से हार महिला हॉकी टीम प्रो लीग से रेलीगेट बर्लिन। भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार को चीन से 0-3 से हार प्रो लीग से रेलीगेट हो गई। इस हार से टीम का तालिका में सबसे निचले स्थान पर रहना तय कर दिया। यूरोपीय चरण में भारत की यह लगातार सातवीं हार है। भारत के नाम 15 मैचों में 10 अंक हैं। टीम लीग के अपने आखिरी मैच में रविवार को फिर चीन से खेलेगी। भारत अगर अपने आखिरी मैच में चीन को हरा भी देता है तब भी वह 12 अंक तक ही पहुंचेगा। चेन यांग (21वें मिनट) और झांग यिंग (26वें मिनट) ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किए, जबकि आनहुल यू (45वें मिनट) ने मैदानी गोल कर भारत के खिलाफ चीन को यादगार जीत दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.