नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- चिक्का, संधू ताइफोंग ओपन की तालिका में फिसले ताइपे। एस चिक्कारंगप्पा और अजितेष संधू की भारतीय जोड़ी शनिवार को 4,00,000 डॉलर इनामी राशि वाले ताइवान ग्लास ताइफोंग ओपन के तीसरे दिन निराशाजनक प्रदर्शन के बाद तालिका में नीचे खिसक गई। शुरुआती दो दौर के बाद शीर्ष 10 में रहे चिक्कारंगप्पा 76 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त 32वें स्थान पर खिसक गए जबकि 72 का कार्ड खेलने के बाद संधू 18वें संयुक्त 22वें पायदान के साथ भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष पर पहुंच गए। कट में प्रवेश करने वाले अन्य भारतीयों में खलिन जोशी (73) संयुक्त 44वें , विराज मदप्पा (76) संयुक्त 57वें और पुखराज सिंह गिल (75) संयुक्त 57वें स्थान पर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...