नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- ग्रेटबैच बने न्यूजीलैंड क्रिकेट के अध्यक्ष बने क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी, कोच और चयनकर्ता मार्क ग्रेटबैच को न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) का अध्यक्ष चुना गया है। बोर्ड ने बुधवार को यह जानकारी दी। न्यूजीलैंड के लिए 1988 से 1996 के बीच 41 टेस्ट और 84 वनडे मैच खेलने वाले ग्रेटबैच लेस्ली मर्डोक की जगह लेंगे जिन्होंने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। बोर्ड में सारा बीमन को उनके तीन साल के कार्यकाल के अंत में रोटेट किया गया और उन्होंने दोबारा चुनाव नहीं लड़ने का विकल्प चुना। केविन मैलॉय तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने गए। बैठक में पूर्व टेस्ट खिलाड़ी रेबेका रोल्स, मार्टिन स्नेडेन और इवेन चैटफील्ड के रूप में तीन आजीवन सदस्यों का भी चुनाव किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...