नई दिल्ली, अगस्त 3 -- सप्तक तलवार स्कॉटिश चैलेंज में संयुक्त 54वें स्थान पर रॉक्सबर्ग। भारतीय गोल्फर सप्तक तलवार स्कॉटिश चैलेंज के तीसरे दौर में एक ओवर 72 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 54वें स्थान पर पर खिसक गए। तलवार ने शुरुआती दौर में पांच अंडर 66 का शानदार कार्ड खेला था लेकिन दूसरे और तीसरे दौर में एक समान 72 के कार्ड के बाद उनका कुल स्कोर तीन अंडर का हो गया। स्कॉटलैंड के डेनियन यंग सात अंडर 64 का शानदार कार्ड खेलने के बाद चार शॉट की बढ़त के साथ तालिका में शीर्ष पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.