नई दिल्ली, फरवरी 11 -- मां के निधन से टूर्नामेंट से हटे टाइगर वुड्स सैन डिएगो। टाइगर वुड्स टॉरे पाइंस में होने वाले जेनेसिस इनविटेशनल गोल्फ से हट गए हैं। उनकी मां कुल्टिडा वुड्स का पिछले मंगलवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्होंने कहा है कि वह अभी तक इस सदमे से नहीं उबर पाए हैं। वुड्स ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा, मैंने इस सप्ताह खेलने की योजना बनाई थी लेकिन मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं। हालांकि मैंने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किए। मैं जानता हूं कि मेरी मां भी यही चाहतीं लेकिन मैं अभी तक उनके निधन से नहीं उबर पाया हूं। वुड्स इस टूर्नामेंट के मेजबान भी हैं। उनके इस सप्ताह के आखिर में टॉरे पाइंस में उपस्थित रहने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.