नई दिल्ली, अगस्त 17 -- डेनिश ओपन : वीर अहलावत संयुक्त 28वें स्थान पर कोपेनहेगन (डेनमार्क)। भारत के वीर अहलावत डेनिश गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तीसरे राउंड में शनिवार को एक अंडर 70 का कार्ड खेला। अहलावत ने शुरुआत से ही लगातार 14 पार लगाए। इसके बाद उन्होंने 15वें होल पर बोगी की, लेकिन 18वें होल पर ईगल लगाकर एक अंडर 71 का स्कोर बनाकर राउंड का अच्छा समापन किया। इससे पहले अहलावत का स्कोर 73-68 था और अब तीन राउंड के बाद उनका कुल स्कोर दो अंडर है। वह चौथे राउंड में अच्छा प्रदर्शन करके डीपी वर्ल्ड टूर पर लगातार दूसरे सप्ताह कम से कम शीर्ष 30 में स्थान बना सकते हैं। इस बीच रासमस होजगार्ड ने अंतिम राउंड से पहले एक स्ट्रोक की बढ़त बनाए रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.