नई दिल्ली, जून 7 -- केएलएम ओपन में शुभंकर शर्मा कट से चूके एम्सटर्डम। भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा यहां केएलएम ओपन के दूसरे दिन शुक्रवार को एक ओवर 72 का कार्ड खेलने के बाद कट में जगह बनाने में असफल रहे। शर्मा ने पहले राउंड में 78 का स्कोर बनाया था। अंधेरा होने के कारण दूसरे दिन का खेल पूरा नहीं हो पाया। हालांकि अनुमानित कट चार ओवर पर निर्धारित है, लेकिन शर्मा का स्कोर आठ ओवर पर है और उनका कट से चूकना निश्चित है। उन्होंने अपने दूसरे राउंड में दो बर्डी बनाई और एक बोगी की। इस बीच वीर अहलावत पहले दिन के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद रिटायर हो गए। उन्होंने पहले दौर में 78 का कार्ड खेला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.