नई दिल्ली, मार्च 24 -- इंडियन ओपन : चौरसिया की नजर तीसरे खिताब पर गुरुग्रामÜ। अनुभवी पेशेवर गोल्फर और दो बार के विजेता एसएसपी चौरसिया उन गोल्फरों में शामिल होंगे जो गुरुवार से यहां डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में शुरू होने वाले हीरो इंडियन ओपन में हिस्सा लेंगे। चौरसिया उन तीन गोल्फरों में से एक हैं जिन्होंने लगातार दो बार खिताब जीता है। चौरसिया ने 2016 और 2017 में यह उपलब्धि हासिल की थी। हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. पवन मुंजाल ने 2025 चरण के लिए चौरसिया को विशेष निमंत्रण दिया है। चौरसिया का इस टूर्नामेंट में अद्भुत रिकॉर्ड है, वह दो बार खिताब जीतने के अलावा चार बार (1999, 2006, 2013, 2015) उपविजेता रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.