नई दिल्ली, अगस्त 11 -- अहलावत स्कॉटलैंड में संयुक्त 25वें स्थान पर रहे एबेरडीन (स्कॉटलैंड)। भारतीय गोल्फर वीर अहलावत नेक्सो चैंपियनशिप के आखिरी दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 25वें स्थान पर रहे। अहलावत का कुल स्कोर तीन ओवर का रहा। पिछले साल पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर रहने के कारण डीपी वर्ल्ड टूर में खेल रहे अहलावत ने चौथे और आखिरी दौर में तीन बर्डी के मुकाबले दो बोगी लगाईं। मौजूदा सत्र में डीपी वर्ल्ड टूर में यह तीसरा मौका है जब अहलावत शीर्ष 25 में रहे हैं। वह इंडियन ओपन में संयुक्त 17वें और ऑस्ट्रियन अल्पाइन ओपन में संयुक्त 13वें स्थान पर थे। स्कॉटलैंड के ग्रांट फॉरेस्ट ने डीपी वर्ल्ड टूर का दूसरा खिताब जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.