नई दिल्ली, मार्च 5 -- गोल्फ : वाणी को पेशेवर टूर के पांचवें चरण में बढ़त गुरुग्राम। वाणी कपूर अंतिम लम्हों में दो बोगी करने के बावजूद बुधवार को यहां महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पांचवें चरण में पहले दौर के बाद शीर्ष पर हैं। पिछले महीने चौथा चरण जीतने वाली वाणी दो अंडर 70 के स्कोर से शीर्ष पर हैं। उन्होंने अमनदीप द्राल पर एक शॉट की बढ़त बना रखी है जिन्होंने पहले दौर में एक अंडर 71 का स्कोर बनाया। बेहद तेज हवा के बीच सिर्फ वाणी और अमनदीप ही अंडर पार का स्कोर बना पाईं। रिया झा दो ओवर 74 के स्कोर से तीसरे स्थान पर हैं। अमेच्योर कीरत कांग, अनाहिता सिंह, ओविया रेड्डी, नेहा त्रिपाठी और ऋद्धिमा दिलावरी चार ओवर 76 के स्कोर से संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.