नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- क्रोएशिया ने कटाया विश्व कप फुटबॉल का टिकट लंदन। क्रोएशिया ने अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप में जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को क्रोएशिया ने फरो आइलैंड्स को 3-1 से हरा दिया। क्रोएशिया को विश्व कप में जगह बनाने के लिए इस मैच में जीत की दरकार थी लेकिन पहला गोल फेरो आइलैंड्स के डेविड टूरी ने किया। 23वें मिनट में जोस्को ग्वार्डिओल ने बराबरी का गोल दागा। पेटार मूसा ने जोसिप स्टानिसिक की मदद से हाफटाइम के बाद क्रोएशिया को 2-1 से आगे कर दिया। उसका तीसरा गोल निकोला व्लासिक ने किया। एक अन्य मैच में नीदरलैंड्स ने वारसॉ में पोलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला और ग्रुप जी में सीधे प्रवेश की तरफ बड़ा कदम बढ़ाया। नीदरलैंड्स ग्रुप में शीर्ष पर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...