नई दिल्ली, मार्च 15 -- हैमिल्टन आठवें स्थान पर, नॉरिस को पोल पोजिशन मेलबर्न। लुइस हैमिल्टन ने फॉर्मूला वन में फेरारी की तरफ से पदार्पण करते हुए शनिवार को वर्ष की पहली रेस ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वालीफाइंग में आठवां स्थान हासिल किया जबकि मैक्लारेन के लैंडो नॉरिस पोल पोजिशन हासिल करने में सफल रहे। फॉर्मूला वन की रविवार की शुरुआती रेस से पहले क्वालीफाइंग सत्र समाप्त होने के तुरंत बाद नॉरिस ने अपने टीम रेडियो पर कहा, साल की शुरुआत करने का यह कोई बुरा तरीका नहीं है, सभी को धन्यवाद। नॉरिस की टीम के साथी और मेलबर्न में जन्मे ऑस्कर पियास्त्री दूसरे स्थान पर रहे। मौजूदा विश्व चैंपियन रेड बुल के मैक्स वेर्स्टापेन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.