नई दिल्ली, मार्च 6 -- शकील, टाइम आउट होने वाले सातवें बल्लेबाज लाहौर। पाकिस्तान के सउद शकील प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तय समय अवधि में क्रीज पर नहीं पहुंचने पर टाइम आउट करार दिए गए। वह ऐसे आउट होने वाले दुनिया के सातवें बल्‍लेबाज हैं। पाकिस्तान के प्रथम श्रेणी घरेलू टूर्नामेंट प्रेसीडेंट ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन स्‍टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की ओर से खेल रहे शकील दो गेंद पर दो विकेट गिरने के बाद तैयार नहीं होने के कारण निर्धारित समय के भीतर क्रीज पर नहीं पहुंचे। विपक्षी पीटीवी टीम के कप्‍तान अमाद बट ने तीन मिनट में क्रीज पर नहीं पहुंचने पर आउट की अपील कर दी तो अंपायरों ने उन्हें टाइम आउट करार दिया। रमजान के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस टूर्नामेंट को रात में आयोजित कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...