नई दिल्ली, मार्च 19 -- रामनवमी पर ईडन गार्डंस में आईपीएल मैच पर संशय कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) से आग्रह किया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच 6 अप्रैल को आईपीएल का मैच ईडन गार्डंस पर नहीं रखे क्योंकि उस दिन रामनवमी होने से शहर में सुरक्षा के भारी इंतजाम करने होंगे। कैब अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने कहा, अधिकारियों ने अभी तक मैच के लिए स्वीकृति नहीं दी है। पुलिस ने साफ कहा है कि वे पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकेंगे। पुलिस सुरक्षा के बिना 65,000 दर्शकों को संभालना मुश्किल हो जाएगा। गांगुली ने बताया कि कैब ने बीसीसीआई को हालात के बारे में बता दिया है। पिछले साल भी रामनवमी के मैच का कार्यक्रम बदलना पड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.