नई दिल्ली, मार्च 26 -- राउफ की पाकिस्तान वनडे टीम में वापसी कराची। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। उन्हें शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रखा गया था। राउफ और शाहीन शाह अफरीदी को चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के कारण वनडे सीरीज से बाहर रखा गया था लेकिन उन्हें टी-20 टीम में शामिल किया गया था। राउफ हाल में समाप्त हुई टी-20 सीरीज में सात विकेट लेकर पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। पीसीबी के सूत्र के अनुसार चयनकर्ता आकिब जावेद ने एक रिजर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज को भी वनडे टीम में शामिल करने का अनुरोध किया है और शनिवार से नेपियर में शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए मुहम्मद हारिस या उस्मान खान को भी टीम में रखा जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.