नई दिल्ली, मार्च 10 -- बीसीसीआई के संयुक्त सचिव देसाई डब्ल्यूपीएल समिति में शामिल नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नवनियुक्त संयुक्त सचिव रोहन देसाई को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की समिति में शामिल किया गया है। पंजाब क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दिलशेर खन्ना को भी आठ सदस्यीय समिति में शामिल किया गया है। प्रभतेज भाटिया के बीसीसीआई कोषाध्यक्ष बनने के बाद यह स्थान रिक्त हुआ था। भाटिया कोषाध्यक्ष चुने जाने के कारण इस समिति का हिस्सा बने हुए हैं। डब्ल्यूपीएल समिति इस प्रकार है : रोजर बिन्नी (अध्यक्ष), देवजीत सैकिया (संयोजक), अरुण सिंह धूमल (आईपीएल अध्यक्ष), राजीव शुक्ला (बीसीसीआई उपाध्यक्ष), प्रभतेज भाटिया (बीसीसीआई मानद कोषाध्यक्ष), रोहन गौंस देसाई (बीसीसीआई मानद संयुक्त सचिव), मधुमती लेले, दिलशेर खन्ना।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.