नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर सुब्रायन के एक्शन को क्लीन चिट दुबई। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर प्रेनेलन सुब्राहन को रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन पर क्लीन चिट मिल गई। इससे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी जारी रख सकते हैं। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के 19 अगस्त को पहले वनडे में उनके अवैध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की गई थी। 26 अगस्त को ब्रिस्बेन के राष्ट्रीय क्रिकेट केंद्र में उनका गेंदबाजी मूल्यांकन किया गया। पता चला कि उनकी सभी गेंदों में कोहनी आईसीसी के गेंदबाजी नियमों के अंतर्गत 15 डिग्री के भीतर ही मुड़ी थी। इस ऑफ स्पिनर ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए जिम्बाब्वे में एक टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया में एक वनडे सहित केवल दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.