नई दिल्ली, जून 28 -- तेंदुलकर के वीडियो से प्रेरणा मिली : शेफाली नॉटिंघम। भारतीय टीम में वापसी कर रहीं 21 साल की शेफाली वर्मा ने कहा कि टीम से बाहर रहने के दौरान उन्होंने टेस्ट में सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी के वीडियो देखे जिससे हर गेंद को मेरिट के आधार पर खेलने का महत्व समझ में आया। खराब फॉर्म के कारण पिछले साल टीम से बाहर हुईं शेफाली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच से पूर्व कहा, पहले मैं हर गेंद पर चौका या छक्का मारने के बारे में सोचती थी लेकिन फिर समझ में आया कि अच्छी गेंद का सम्मान करना जरूरी है। मैंने सचिन सर की टेस्ट पारियां देखीं और उससे काफी प्रेरणा मिली। इससे मुझे बचपन के दिन याद आ गए जब मैं उनका एक भी मैच नहीं छोड़ती थी। मैने हर मैच फिर से देखा और सीखा के अच्छी गेंद को सम्मान देकर ही अच्छी पारियां खेली जा सकती हैं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.