नई दिल्ली, मार्च 17 -- टीम बदलाव के दौर से निपटने में सक्षम : मेहदी हसन ढाकाÜ। बांग्लादेश के दाएं हाथ के बल्लेबाज मेहदी हसन मिराज का मानना है कि टीम में पर्याप्त अनुभवी खिलाड़ी हैं और वे टीम में चल रहे बदलाव के दौर से उबरने में सक्षम है। उन्होंने सोमवार को कहा, अभी टीम में छह-सात खिलाड़ी ऐसे हैं जो सात से 10 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्हें अब नया नहीं कहा जा सकता। यह एक प्रक्रिया है। हमें अभी फैसला लेना चाहिए और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध रहना चाहिए। विश्व कप में अभी दो-ढाई साल का समय है, इसलिए हमें तुरंत टीम तैयार करनी होगी। चयन में निरंतरता महत्वपूर्ण है। टूर्नामेंट से दो या तीन महीने पहले ही तैयारी शुरू करना बहुत मुश्किल होगा। मुशफिकुर भाई (रहमान) और पिछली पीढ़ी के अन्य खिलाड़ियों ने सात से आठ वर्ष तक टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.