नई दिल्ली, मार्च 6 -- जॉर्जिया का अर्धशतक, यूपी ने बनाए 150 रन लखनऊ। सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल (55 रन) के अर्धशतक से यूपी वॉरियर्स की टीम ने गुरुवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नौ विकेट पर 150 रन बनाए। यूपी वॉरियर्स के लिए जॉर्जिया (33 गेंद,12 चौके) के अलावा सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने 28 रन और कप्तान दीप्ति शर्मा ने नाबाद 27 रन का योगदान दिया। पांच विकेट चटका कर अमेलिया केर मुंबई इंडियंस की सबसे सफल गेंदबाज रहीं। हेली मैथ्यूज को दो जबकि नेट शिवर ब्रंट और परूनिका सिसोदिया को एक-एक विकेट मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.