नई दिल्ली, फरवरी 14 -- क्रिकेट पर फोकस करें, सोशल मीडिया पर नहीं : स्टुअर्ट लॉ मुंबई। नेपाल के मुख्य कोच स्टुअर्ट लॉ ने पहली बार टी-20 विश्व कप खेल रही इटली के खिलाफ दस विकेट से हार पर निराशा जताई है। साथ ही उन्होंने टीम को सोशल मीडिया की बजाय आगामी मैचों पर फोकस करने की भी ताकीद की है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर लॉ ने कहा कि वह खिलाड़ियों के जीवन में सोशल मीडिया का महत्व समझते हैं लेकिन बड़े टूर्नामेंट के दौरान यह लक्ष्य से ध्यान भटका देता है। उन्होंने कहा, यह मुश्किल फैसला है क्योंकि मुझे पता है कि कई खिलाड़ी विज्ञापन और प्रायोजन के लिए इस पर निर्भर हैं लेकिन विश्व कप क्रिकेटरों को यह समझना होगा कि अगर वे मैच जीतते रहे तो लाइक्स अपने आप मिलेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन भले ही कितना भी अच्छा रहा हो लेकिन हकीकत तो यही है कि हम वह मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.