नई दिल्ली, जनवरी 12 -- कोहली जैसे बल्लेबाज पर अंकुश नहीं लगा सकते : जैमीसन वडोदरा। विराट कोहली के प्रतिद्वंद्वी और साथी खिलाड़ी, दोनों रह चुके न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जैमीसन का मानना है कि इस दिग्गज खिलाड़ी पर अंकुश लगाना किसी भी गेंदबाज के लिए टेढ़ी खीर है। कोहली रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में इस प्रारूप में रिकॉर्ड 54वां वनडे शतक बनाने के करीब थे, लेकिन जैमीसन ने उन्हें 93 रन पर आउट कर दिया। भारत ने मैच चार विकेट से जीता। जैमीसन ने मैच के बाद कहा, वह लंबे समय से काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जब भी उनसे सामना होता है, तो आपको लगता है कि उनसे मुकाबला करने के लिए भी आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। कोहली जैसे खिलाड़ियों को रोकने के लिए कुछ खास रणनीति बनानी होती है। लेकिन उन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं ल...