नई दिल्ली, मार्च 18 -- कबड्डी विश्व कप : चैंपियन भारत ने इटली को हराया बर्मिंघम। गत चैंपियन भारतीय पुरुष टीम ने कबड्डी विश्व कप 2025 में इटली को हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। वॉल्वरहैम्प्टन में सोमवार को एकतरफा मुकाबले में भारत ने ग्रुप बी के मैच में इटली को 64-22 से करारी मात दी। इस जीत से भारत दो अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है। ग्रुप के दूसरे मैच में वेल्स को 63-43 से हराकर स्कॉटलैंड दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम अगले मैच में स्कॉटलैंड से भिड़ेगी। दस टीमों का यह टूर्नामेंट ब्रिटेन में वेस्ट मिडलैंड्स के चार शहरों बर्मिंघम, कोवेंट्री, वॉल्सॉल और वॉल्वरहैम्प्टन में आयोजित किया गया है। खिताबी मुकाबला 23 मार्च को खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.