नई दिल्ली, फरवरी 13 -- औली में राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप का शानदार आगाज चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध औली में नेशनल स्कीइंग विंटर कार्निवल का शुक्रवार को आगाज हुआ। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दीप प्रज्वलित कर स्कीइंग नेशनल चैम्पियनशिप का शुभारम्भ किया। समुद्र तल से 2500 से 3050 मीटर की ऊँचाई पर स्थित औली में यह चैंपियनशिप 16 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद अप्रैल 2026 में भारतीय सेना के सथ सूर्य देवभूमि चैलेंज का आयोजन प्रस्तावित है जिसके अंतर्गत हेलंग से उग्गम, रूद्रनाथ, मंडल होते हुए उखीमठ तक कुल 91 किमी, ट्रेल का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...