नई दिल्ली, मार्च 13 -- ओलंपिक विश्व शीत खेल में दूसरे दिन पांच पदक नई दिल्ली। भारत ने इटली के तूरिन में चल रहे विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों के दूसरे दिन दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। इससे भारत के पदकों की संख्या नौ हो गई है। पहले दिन स्नोबोर्डिंग में चार पदक जीतने के बाद भारत ने दो और पदक झोली में डाले। भारती (डिविजन एफ25) ने नोविस स्लैलोम फाइनल में स्वर्ण पदक जीता जबकि हर्षिता ठाकुर (एफ26) ने कांस्य पदक हासिल किया। भारती इससे पहले स्वर्ण जीत चुकी हैं जबकि हर्षिता ने रजत पदक जीता है। भारतीय दल ने अल्पाइन स्कीइंग में एक स्वर्ण और दो रजत जीते। निर्मला देवी (एफ06) ने इंटरमीडिएट जाइंट स्लैलोम फाइनल में स्वर्ण और राधा देवी (एफ01) ने रजत जीता। अभिषेक ने नोविस जाइंट स्लालोम फाइनल डिविजन एम02 में रजत पदक हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.