नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ओलंपिक में हैट्रिक दागने वाले एकमात्र भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया की स्टिक का जादू अब नहीं दिखेगा। उत्तराखंड के हरिद्वार में रहने वाली 32 वर्षीय फॉरवर्ड ने मंगलवार को 15 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया। हालांकि वंदना हॉकी इंडिया लीग और अन्य लीग में खेलती रहेंगी। पूर्व भारतीय कप्तान वंदना ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम का अहम हिस्सा थी। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भारत की ओर से लगातार तीन गोल दागने वाली पहली भारतीय बनीं थी। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की वंदना ने 2009 में सीनियर टीम में पदार्पण करने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने फरवरी में भुवनेश्वर में एफआईएच प्रो लीग में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। वह 2016 और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.