नई दिल्ली, फरवरी 24 -- ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के सहयोग से तीन दिवसीय पैरा तैराकी कोचिंग कार्यशाला सोमवार से यहां शुरू हो गई। भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने उद्घाटन समारोह के दौरान ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन को शॉल भेंट की। ग्रीन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत का संबंध मुख्य रूप से क्रिकेट से जुड़ा रहा है, लेकिन जैसे-जैसे भारत वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर रहा है, उसे देखते हुए ऑस्ट्रेलिया उसके साथ एक भागीदार के रूप में बने रहना चाहता है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तैराकी परिसर में इस कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ और कोच भारत में पैरा तैराकी को बेहतर बनाने पर चर्चा करेंगे। ग्वालियर स्थित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.