नई दिल्ली, जनवरी 12 -- ऑलराउंडर बनने के लिए बल्लेबाजी सुधार रहे हर्षित वडोदरा। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने पुष्टि की है कि टीम प्रबंधन ने उनसे अपने बल्लेबाजी कौशल में सुधार करने को कहा है। राणा ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। फिर 23 गेंदों में 29 रन बनाए। राणा ने मैच के बाद कहा, प्रबंधन मुझे ऑलराउंडर के रूप में तैयार करना चाहता है और मैं इस पर काम कर रहा हूं। मैं अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। टीम चाहती है कि मैं ऑलराउंडर के तौर पर आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करूं। मुझे विश्वास है कि जरूरत पड़ने पर मैं निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 30-40 रन बना सकता हूं और टीम प्रबंधन भी यही मानता है कि मैं...