नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- एनसीए की तर्ज पर महाराष्ट्र क्रिकेट संघ की अकादमी पुणे। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष रोहित पवार ने कहा कि संघ बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (पहले एनसीए) की तर्ज पर अपनी क्रिकेट अकादमी शुरू करने के साथ उससे जुड़ा हुआ 'क्षेत्रीय केंद्र भी बनाएगा। एमसीए इसकी शुरुआत छह जिला क्रिकेट संघों को 75-75 लाख रुपये की वित्तीय सहायता से करेगा और भविष्य में अन्य निकायों को भी इसी प्रकार की सहायता दी जाएगी। एमसीए के अधिकार क्षेत्र में कुल 21 जिले हैं। जिन छह जिलों को शुरुआती सहायता मिली है वे हैं जालना, छत्रपति संभाजीनगर, पुणे, कोल्हापुर, सतारा और परभणी। अकादमी का नाम 'अजय शिर्के-महाराष्ट्र क्रिकेट अकादमी रखा जाएगा। शिर्के एमसीए के पूर्व अध्यक्ष है और उन्होंने बीसीसीआई में कोषाध्यक्ष और सचिव के रूप में भी काम किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.