नई दिल्ली, फरवरी 9 -- एनओए की प्राथमिकता खिलाड़ियों की भलाई के लिए शिक्षा नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कहा है कि फिर से शुरू की गई राष्ट्रीय ओलंपिक अकादमी (एनओए) की प्राथमिकता खिलाड़ियों की भलाई के लिए शिक्षा होगी। इसमें मानसिक स्वास्थ्य, डोपिंग निरोधक सुरक्षा उपाय आदि शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक अकादमी के एक प्रतिनिधिमंडल ने इसके निदेशक माकिस एसिमाकोपोलोस की अगुआई में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से सोमवार को यहां मुलाकात की। एनओए की स्थापना 2018 में हुई थी लेकिन कोरोना समेत कई कारणों से इसका काम बंद था। आईओए ने विज्ञप्ति में कहा कि दोनों संस्थानों ने भारत में ओलंपिक शिक्षा को मजबूत करने और राष्ट्रीय ओलंपिक अकादमी को वैश्विक ओलंपिक शिक्षा ढांचे में और समाहित करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...