नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- ऋचा घोष बनीं पश्चिम बंगाल पुलिस की डीएसपी कोलकाता। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहीं ऋचा घोष पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पश्चिम बंगाल पुलिस बल में शामिल हो गई हैं। राज्य पुलिस ने बुधवार को बताया कि उन्होंने सिलीगुड़ी में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली। 22 वर्षीय घोष ने सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्तालय में वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य सदस्यों से मुलाकात की। उनकी नियुक्ति पिछले महीने एक सार्वजनिक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा की गई घोषणा के बाद हुई। घोष 8 नवंबर को वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए कोलकाता स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय आई थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...