नई दिल्ली, फरवरी 12 -- शोल्डर : हरियाणा की पूजा ने ऊंची कूद और हिमाचल के सावन ने पांच हजार मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीते देहरादून, कार्यालय संवाददाता उत्तर प्रदेश ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया। सचिन यादव राष्ट्रीय खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ चैंपियन बने। वहीं हरियाणा की ऊंची कूद खिलाड़ी पूजा सिंह और हिमाचल प्रदेश के लंबी दूरी के धावक सावन बेरवाल बुधवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन राष्ट्रीय खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ विजेता बने। 25 साल के यादव ने अपने पांचवें और अंतिम प्रयास में भाले को 84.39 मीटर की दूरी तक फेंककर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 2015 में बनाया गया राजिंदर सिंह (82.23 मीटर) का रिकॉर्ड सुधारा। यादव का यह थ्रो नीरज चोपड़ा (89.94 मीटर), किशोर जेना (87.54 मीटर), शिवपाल सिंह (8...