नई दिल्ली, मई 16 -- इंग्लैंड दौरा नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। इंग्लैंड दौरे के लिए ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन को इंडिया ए टीम की कमान सौंपी गई हैं। भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, शार्दुल ठाकुर और करुण नायर को भी इंग्लैंड ए के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में जगह दी गई है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल उपकप्तान होंगे। दूसरे मैच में खेलेंगे गिल : इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे मैच के लिए शुभमान गिल और साई सुदर्शन भी टीम से जुड़ेंगे। गिल का रोहित की जगह भारतीय टीम का टेस्ट कप्तान बनना तय है। रोहित और कोहली के संन्यास के बाद भारत बदलाव के दौर से गुजर रहा है। गिल को इंग्लैंड में ज्यादा सफलता नहीं मिली है इसलिए वह दूसरे चार दिवसीय मैच में मौके का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। ईशान भी टीम में : घरेलू सर्किट में काफी रन जुटाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.