नई दिल्ली, फरवरी 22 -- ईपीएल : मैनचेस्टर सिटी की जीत से खिताबी दौड़ रोमांचक मैनचेस्टर। मैनचेस्टर सिटी ने न्यूकैसल को 2-1 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल में खिताब की दौड़ को रोमांचक बना दिया है। मैनचेस्टर सिटी में इस जीत से आर्सेनल पर दबाव बढ़ा दिया है। दोनों टीमों के बीच अब दो अंक का अंतर है। आर्सेनल के 27 मैच में 58 और मैनचेस्टर सिटी के इतने ही मैच में 56 अंक हैं। सिटी के लिए निको ओरेली ने दोनों गोल किए। इस तरह सिटी का अजेय अभियान पांच मैच तक पहुंच गया है। तीसरे स्थान पर काबिज एस्टन विला ने लीड्स के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। एस्टन विला के 27 मैच में 51 जबकि चेल्सी के इतने ही मैच में 45 अंक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...