नई दिल्ली, मई 17 -- इटैलियन ओपन : फाइनल में भिड़ेंगे सिनेर-अल्काराज रोम। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनेर इटैलियन ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को पहला सेट गंवाने के बाद दुनिया के 12वें नंबर के टॉमी पॉल को 1-6, 6-0, 6-3 से शिकस्त दे दी। अब उनकी भिड़ंत स्पेन के कार्लोस अल्काराज से होगी। सिनेर 1976 में एड्रियानो पेनेटा के बाद रोम ट्रॉफी जीतने वाला इटली का पहला पुरुष खिलाड़ी बनने के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। इससे पहले अल्काराज ने लोरेंजो मुसेटी पर 6-3, 7-6 की आसान जीत के साथ खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अल्काराज ने सिनेर के खिलाफ अब तक 10 में से छह मुकाबले जीते हैं जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अल्काराज ने सिनेर के खिलाफ अक्तूबर में चाइना ओपन के दौरान हुआ पिछला मुकाबला टाईब्रेकर में जीता था। सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.