नई दिल्ली, जुलाई 21 -- आदित्य मेहता विश्व 6-रेड स्नूकर नॉकआउट में पहुंचे मनामा (बहरीन)। 'वर्ल्ड गेम्स के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता आदित्य मेहता आयरलैंड के जे चोपड़ा को हराकर आईबीएसएफ विश्व 6-रेड स्नूकर चैंपियनशिप के नॉकआउट चरण में पहुंचने वाले छठे भारतीय बन गए हैं। मुंबई के 39 वर्षीय खिलाड़ी ने ग्रुप एन में चोपड़ा को 43-5, 40-22, 48-0, 67-0 से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। कमल चावला, मनन चंद्रा, बृजेश दमानी, पारस गुप्ता और पंकज आडवाणी ने पहले ही नॉकआउट चरण में पहुंच गए हैं। गत चैंपियन चावला को ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में चीन के चेना किएन से 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। दमानी ने हालांकि स्थानीय खिलाड़ी हबीब सबा को 4-3 से हराकर ग्रुप जे में शीर्ष स्थान हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.