नई दिल्ली, मई 12 -- आडवाणी को हरा ईशप्रीत चड्ढा ने स्नूकर खिताब जीता मुंबई। ईशप्रीत चड्ढा ने नौ घंटे के मैराथन फाइनल में अनुभवी क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी को हराकर बॉल्क्लाइन स्नूकर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। चड्ढा ने 'बेस्ट-ऑफ-19 फ्रेम के फाइनल में 10-7 से जीत हासिल की। आडवाणी ने एक समय 4-3 की बढ़त बना ली थी लेकिन चड्ढा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ दिया। आडवाणी ने फाइनल में एकमात्र शतकीय ब्रेक 16वें फ्रेम में 122 बनाकर हासिल किया। पर चड्ढा ने 17वें फ्रेम में फाइनल खत्म कर दिया। चड्ढा पिछले साल के फाइनल में आडवाणी से 8-10 से हार गए थे और मार्च में सीसीआई स्नूकर क्लासिक में भी उनसे 6-8 से हार गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.