नई दिल्ली, मार्च 30 -- आई लीग : नामधारी ने बेंगलुरु एससी को हराया लुधियानाÜ। नामधारी एफसी ने आई लीग फुटबॉल के मैच में रविवार को एससी बेंगलुरु को 2-1 से हराकर नौवीं जीत दर्ज की। मेजबान नामधारी टीम हाफटाइम तक 1-0 से आगे थी। आकाशदीप सिंह ने 28वें मिनट में नामधारी को बढ़त दिलाई। इसके बाद फ्रांसिस अड्डो ने 85वें मिनट में दूसरा गोल किया। बेंगलुरु के लिए एकमात्र गोल क्लारेंस फर्नांडिस ने 90वें मिनट में किया। नामधारी आई लीग की तालिका में 21 मैचों में 32 अंक लेकर छठे स्थान पर है। वहीं एससी बेंगलुरु 21 मैचों में सिर्फ 20 अंक के साथ रेलिगेशन (नीचे की श्रेणी में खिसकना) जोन में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.