नई दिल्ली, अगस्त 5 -- अंडर-20 महिला फुटबॉल : भारत का सामना आज इंडोनेशिया से यंगून (म्यांमार)। भारतीय महिला फुटबॉल टीम एएफसी अंडर-20 महिला एशिया कप (थाईलैंड 2026) के क्वालीफायर में बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी। ग्रुप डी का यह मुकाबला थुवुन्ना स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम छह बजे से शुरू होगा। भारत की नजर चौथी बार अंडर-20 महिला एशिया कप के लिए क्वालीफाई करने पर है जो फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप का भी क्वालीफायर है। भारत ने आखिरी बार 2006 में एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था। पिछले साल क्वालीफायर में भारत पहले दौर में वियतनाम से गोल अंतर पर हारकर बाहर हो गया था। संयोग से तब भी भारत ने क्वालीफायर में इंडोनेशिया से भी मुकाबला किया था और 6-0 से शानदार जीत दर्ज की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...